रायपुर.कोरोना वायरस (कोविड-19) नामक इस महामारी को रोकने के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। इस महामारी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के कई लोग सामाजिक मोर्चे के साथ साथ आर्थिक मोर्चे पर भी आगे आ रहे है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का फैसला किया है।
