छ.ग.राज्य एवं राष्ट्रीय एवार्डी टीचर फोरम ने डी.ई.ओ.के नाम सौपा ज्ञापन

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य एवं राष्ट्रीय एवार्डी टीचर फोरम गरियाबंद के जिलाध्यक्ष उमेश श्रीवास ने राज्य शासन के द्वारा जारी आदेश की छायाप्रति प्रस्तुत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर गरियाबंद के नाम मांग पत्र सौपा मांग पत्र सौपते हुए अवगत कराया गया कि राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों को राज्य शासन के आदेश व दिशा निर्देशों के तहत घोषणा तिथि से अधिकतम दो वेतनवृद्धि,एवं एरियर्स राशि का भुकतान किया जाना है साथ ही इसका सर्विस बुक में भी इंद्राज किया जाना है जो वर्ष 2019 से जिले के कुछेक विकास खण्डों में लंबित है!इतना ही नही बल्कि जिले के समस्त विकासखण्डों में पत्र जारी कर लंबित राशि के शीघ्र भुगतान करने कि मांग की गई है!उक्त मांग पर विचार करते हुए जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी द्वारा शीघ्र निराकरण का आश्वासन मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *