दुर्ग सम्भाग के दो जिलों को रेल्वे की बड़ी सौगात,,,,दुर्ग से दल्लीराजहरा तक चलेगी चार डेमू ट्रेन,,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के दो जिलों को रेलवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. दुर्ग से बालोद जिले के दल्लीराजहरा तक चार नई डेमू ट्रेनें शुरू की जा रही हैं.रेलवे बोर्ड ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है. नई ट्रेनों के चलने से इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा दल्लीराजहरा से केंवटी तक एक नई डेमू चलाने का फैसला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इन नई ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा. रायपुर रेलवे जोन ने इन नई ट्रेनों का रूट प्लान और समय सारणी भी जारी कर दी है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से दल्लीराजहरा और दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच 4 और दल्लीराजहरा से केवटी के मध्य 1 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. बता दें कि दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर 08815 रायपुर-केंवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08824 दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को पहले से ही मिल रही है. इसके बाद अब रायपुर रेल मंडल द्वारा 5 नई डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा. बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट की माइंस दल्लीराजहरा में होने के कारण बड़ी संख्या में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी भी दुर्ग से दल्ली जाना-आना करते हैं.

इस टाइम पर चलेंगी ट्रेनें

-गाड़ी संख्या 07817 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 10 फरवरी से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी.

-गाड़ी संख्या 07823 दल्लीराजहरा-केवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी.

-गाड़ी संख्या 07825 दल्लीराजहरा- दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी 2022 से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी.

-गाड़ी संख्या 07827 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी,2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को आगामी आदेश तक चलाई जायेगी.

-गाड़ी संख्या 07826 दल्लीराजहरा-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी 2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को आगामी आदेश तक चलाई जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *