बालोद। कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी महमूद अली ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डिजिटल सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत दो सेकंड में कांग्रेस का सदस्य आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक बुथ कमेटी के अध्यक्ष को एक महिला एक पुरुष को सदस्य बनाना आवश्यक है। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को डिजिटल सदस्यता अभियान मैं सदस्य बनाना है। उन्होंने सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले को सम्मानित करने कहा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, संजय साहू, राजेश बाफना, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, संतुराम पटेल, भोजराज साहू, कांतिभूषण साहू, संजीव चौधरी, सुमन सोनबोईर, मानसिंह देशलहरा, वागीश बंजारे, सलीम खान, सुनील चंद्राकर, ऐनकुमार साहू,केजूराम सोनबोईर, नीलकंठ टंडन, रेवाराम सिन्हा, चुकेश्वर साहू, भूपेश नायक, पुरुषोत्तम उर्वशा, ललित हिरवानी, मुकुंद रावटे, नंदकुमार ठाकुर, ढालसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बुथ अध्यक्ष, सेक्टर एवं जोन अध्यक्ष उपस्थित थे।
कांग्रेस के दो सेकंड में बनेगे डिजिटल सदस्य : महमूद अली
