बगुले खा रहे हैं गौ मांस,,,,शोध का विषय बना

धमधा से प्रदीप ताम्रकार,,,

धमधा। गिद्व चील कौवे कुत्ते को तो पशुओं का मांस खाते हुए देखा गया है लेकिन बगुले को जानवर का सड़ा हुआ मांस खाते देख लोग आश्चर्यचकित रह गए हैं पूर्व में गिद्ध चील कौवे वृहद रूप में दिखाई देते थे अब ये लगभग लुप्त जैसे होने लगे हैं वही कुत्तों की बाढ़ सी आ गई है धमधा के पंडितवा तालाब के पास अक्सर मरे हुए जानवरों को फेंक दिया जाता है वहां गिद्ध चील कुत्ते कौव्वे तो आते हैं और उसे अपना भोजन बनाते हैं लेकिन बगुले को पशु का सड़ा हुआ मांस खाते देख लोग आश्चर्यचकित रह गए भरनी के कृषक नरेंद्र सिंह ठाकुर सोनेसरार के कृषक लीलाधर वर्मा धमधा के डॉक्टर अनिल बघेल दिनेश यादव रकसा के घसिया राम घटनागर धमधा के बुजुर्ग रामखिलावन यादव कहते हैं कि हमने आज तक बगुले को गौ मांस खाते हुए नहीं देखा है आखिर ऐसा क्यों हो रहा है क्या यह प्रदूषण का कारण हो सकता है या प्रकृति परिवर्तन के कारण यह बदलाव आया होगा यह शोध का विषय माना जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *