पाटन: धौराभांठा में धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है मुरुम खनन, माफिया राजस्व को लगा रहे चुना

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम धौराभांठा में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। खनन माफियों द्वारा किसानों को खेत बनाने की लालच देकर मनमानी तरीके से बड़ी मात्रा में मुरुम का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मुरुम खनन  में बिना किसी रायल्टी और खनिज विभाग से लीज कराए बिना ही खनन माफिया मुरुम खनन कर जमीन को बेधड़क खोदा जा रहा है। 

खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल जारी है। लेकिन कार्रवाई शून्य है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। ग्राम धौराभांठा में चैन माउंटेन के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। वही परिवहन में आधा दर्जन से अधिक हाइवा लगी हुई है।

एक समय था जब क्षेत्र में गिने चुने ही जेसीबी और हाइवा देखने को मिलते थे। लेकिन कुछ वर्षों के दौरान जेसीबी और हाइवा की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई । अवैध कार्यो को करने से जेसीबी हाइवा मालिक को ज्यादा मुनाफा होता है। जिसके कारण जेसीबी हाइवा की संख्या में वृद्धि हुवा है और खनन माफियाओ की संख्या और हौसले बढ़े है।


वर्जन:-

मुरुम खनन के सम्बंध में पटवारी ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा अधिक खनन की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर मुआयना किया गया। जिसकी पंचनामा बनाकर तहसील कार्यालय को सौपा जायगा।

राहुल तिवारी पटवारी धौराभांठा

अवैध मुरुम खनन को लेकर कोई शिकायत नही आई है। आपके माध्यम से जानकारी मिल रही हैं। खनन के संबंध में जानकारी लेने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

विपुल कुमार गुप्ता ,एसडीएम पाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *