अमलीपदर क्षेत्र ग्राम सिंहारलटी उपसरपंच एवं पंचगण पहुंचे मैनपुर एसडीएम एवं जनपद सीईओ को ज्ञापन सौपकर ग्राम पंचायत सिंहारलटी मे शासकीय राशियो पर सरपंच सचिव द्वारा भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहारलटी के उपसरपंच श्रीमति ललिता सागर के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत के पंच व ग्रामीणजन मैनपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौपकर मांग किया कि ग्राम पंचायत सिंहारलटी मे 14वें वित्त, 15वें वित्त एवं मनरेंगा योजना के कार्य तथा शासन से मिलने वाले शासकीय राशियो की जाॅच किया जाये तो लाखो रूपये के भ्रष्टाचार उजागर होंगे साथ ही इस मामले मे जल्द जाॅच कार्यवाही नही करवाने पर मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव से करने की बात कही है। जिस पर मैनपुर जनपद पंचायत के सीईओ ने जल्द ही जाॅच दल ग्राम पंचायत सिंहारलटी पहुंचकर मामले की जाॅच करवाने का आश्वासन दिया है इसके बाद ग्राम पंचायत सिंहारलटी के उपसरपंच पंच एवं ग्रामीणो ने मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय मैनपुर पहुंचकर भी किया है।
जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहारलटी के उपसरपंच ललिता सागर, पंच मालती दास, रामेश्वर, राधाबाई, रायमल, टंकधर एवं ग्रामीण प्रेमसागर, सुरेन्द्र दास ने ग्राम पंचायत सिंहारलटी मे सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा किये गये लाखो के भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और 10 बिन्दुओ मे मामले की शिकायत किया है तथा अरोप लगाते हुए कहा ग्राम पंचायत सिंहारलटी के सरपंच एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा मिलीभगत कर शासन से मिलने वाले विकास कार्यो के नाम पर शासकीय राशियो एवं 14वें वित्त, 15वें वित्त के लाखो रूपये की राशि बगैर पंचायत प्रस्ताव के आहरण किया गया है और फर्जी बिल लगाया गया है और तो और बिना पंचायत प्रस्ताव के 03 लाख रूपये सोलर लाइट मे खर्च बताया जा रहा है समय पर पेंशन धारियो को भुगतान नही किया जाता पेंशनधारी लगातार पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है उपसरपंच पंचो व ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि सरपंच सचिव द्वार पिछले एक वर्ष से पंचायत मे बैठक का आयोजन नही किया गया है कई बार बैठक रखने की मांग कर चुके है और शासन के महत्वपूर्ण योजना मनरेंगा मे सरपंच सचिव रोजगार सहायक द्वारा अपने लोगो का नाम फर्जी हाजरी भरकर लाखो रूपयो का भ्रष्टाचार किया गया है। ग्राम पंचायत के पंचो व ग्रामीणो के द्वारा जानकारी मांगने पर कोई जानकारी नही दिया जाता उल्टा धमकी चमकी दिया जाता है, आवेदन मे यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सचिव थानसिंह नायक सिंहारलटी मे 17 मार्च 2018 से कार्यरत है उनके द्वारा 13वे वित्त, 14वे वित्त, 15वे वित्त एवं समग्र विकास सहित विभिन्न शासन-से मिलने वाली राशियो का फर्जी पंचो का हस्ताक्षर कर प्रस्ताव बनाकर राशि आहरण कर लिया जा रहा है इस पूरे मामले की जिला स्तरीय जाॅच कमेटी बनाकर समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति मे सार्वजनिक रूप से जाॅच करवाया जाये तो और कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आयेंगे जिसमे बगैर निर्माण कार्य किये राशि आहरण कर लिया गया है साथ ही जाॅच उपरांत दोषियो पर एफआईआर दर्ज करवाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने की मांग ग्रामीणो ने किया है

क्या कहते है जनपद के सीईओ

जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर News 24 carate com संवाददाता को बताया ग्राम पंचायत सिंहारलटी के उपसरपंच एवं पंचो द्वारा लिखित मे शिकायत किया गया है जल्द ही जाॅच दल गठन कर मामले की जाॅच करवाई जायेगी।

रूपकुमार ध्रुव सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *