अंबिकापुर —– बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मेण्ड्राकला के समीप रविवार देर शाम बेकाबू पिकअप ने दो मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी।हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक अजय दुबे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी,दो बच्चे और दूसरे मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोट आई है।सभी को मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।घायलों में कुछ ही हालत नाजुक बनी हुई है। सैनिक स्कूल की वाहन से घायल महिला और उसके दोनों बच्चो सहित सैनिक स्कूल के कर्मचारी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया है।लमगांव निवासी अजय नामक व्यक्ति पत्नी और दो बच्चो को लेकर लखनपुर मार्ग की ओर जा रहा था। सैनिक स्कूल में कुक का काम करने वाला व्यक्ति सुरेश भगत भी अंबिकापुर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप लखनपुर की ओर से अंबिकापुर आते समय दोनों मोटरसाइकिल को मेंड्राकला के पास जबरदस्त टक्कर मार दी
