स्वर्गवासी पत्नी की अंतिम इच्छा थी कि सबको दो जून की रोटी मिले…बुढ़ापे का सहारा पेंशन राशि को करते है दान

रोशन सिंह@ उतई।पीड़ित मानवता की सेवा के लिए दान देना सबके बस की बात नही होती। सोचते सभी है। पर बिरले ही सामाजिक सेवा के लिए दान करते है। ऐसे ही शख्स है उतई निवासी मग्नानन्द शर्मा। जो बुढ़ापे का सहारा पेंशन की राशि को भी समाज सेवा में दान कर रहे है।उनके इस नेक कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे है।
सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त मग्नानन्द समाजसेवा के लिए दान के सम्बंध में बताया कि उनकी स्वर्गवासी पत्नी सर्वेश्वरी देवी की अंतिम इच्छा थी कि सबको दो जून की रोटी मिले। ऐसा वह प्रयास करें। तभी से वह अपनी पेंशन की राशि से थोड़ा थोड़ा बचाकर सामाजिक संस्थाओं को दान दे रहे हैं। अभी तक वह आस्था जनकल्याण समिति सेक्टर 2 भिलाई को 50 हजार व गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर भिलाई को 30 हजार दान कर चुके है। ऐसा कर वह अपनी पत्नी को दिया वचन निभा रहे है। वह बताते हैं कि इन संस्थाओं के बारे में उनके दोस्त घनश्याम ने उन्हें बताया था। वह चाहते हैं कि सबको दो वक्त की रोटी नसीब हो। इसके लिए वह आगे भी सामाजिक संस्थाओं को दान देना जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *