गभरा में हो रही थी अवैध मुरुम खनन मौके पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस मौके से जेसीबी को किया जप्त


पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम गभरा में शासकीय भूमि पर अचैध मुरुम खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत सरपंच रूपेश चंद्राकार ने एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता, खनिज अधिकारी दीपक तिवारी सहित स्थानीय पटवारी को फोन के माध्यम से सूचित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम श्री गुप्ता ने एसडीओपी देवांश सिंह राठौर को तत्काल निर्देशित किया जिसके बाद श्री राठौर ने संबंधित थाना अमलेश्वर को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से खनन में लगे जेसीबी को जप्त कर अमलेश्वर थाना ले जाया गया। परिवहन में लगे हाइवा पुलिस के पहुंचने से पहले निकल चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *