गभरा में दिन दहाड़े शासकीय भूमि पर हो रही गई अवैध मुरुम खनन

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम गभरा में दिनदहाड़े मुरुम माफिया द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध मुरुम खनन किया जा रहा है। अवैध मुरुम खनन किया जा रहा है। सरपंच रूपेश चंद्राकार ने बताया कि उनके द्वारा शासकीय जमीन पर मुरुम खनन किये जाने से रोके जाने पर खनन कर रहे लोगो द्वारा जो करना है कर लो कह कर खनन किया जा रहा है।

खनन कर रहे माफिया कहते है कि किसान द्वारा अपने खेत को खनन किये जाने को कहा गया है। इसलिये मुरुम खनन किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मुरुम खनन किया जा रहा है।

सरपंच ने बताया कि उक्त भूमि में धरसा योजना के तहत मनरेगा कार्य के अंतर्गत राखी मुख्य मार्ग तक सड़क बनाये जाने हेतु पंचायत में प्रस्ताव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *