सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तीनों नक्सलियों ने जिला पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। एसपी सुनील शर्मा ने कहा सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की योजना का लाभ दिया जाएगा। सरेंडर करने वाले नक्सलियो में एक लाख का इनामी मड़कम मासा, मड़कम हिड़मा और मड़कम कन्ना है।
तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर,,,
