दुर्ग जिले में नर्सरी से 12 वीं तक की सभी परीक्षायें ऑफलाइन कराने आदेश जारी

दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने नर्सरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने आदेश में निर्देशित किया है कि परीक्षा के पहले सभी क्लास ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जाएंगी।

कलेक्टर ने इस संबंध में 4 फरवरी को आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि जिले के सभी स्कूलों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की क्लास ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जाएंगी। कलेक्टर के आदेश से साफ हो गया है कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी।

स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन करा सकता हैं एग्जाम

कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने कहा कि परीक्षा के माध्यम को लेकर स्कूल प्रबंधन स्वतंत्र हैं। अगर कोई स्कूल अपने यहां ऑनलाइन एग्जाम कराना चाहता है तो वह करा सकता है। ऑफलाइन एग्जाम कराने के लिए किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक बाध्यता नहीं है। बोर्ड की परीक्षाएं भी बोर्ड के निर्णय के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

कोविड नियमों का पालन न होने पर की जाएगी कार्रवाई

कलेक्टर दुर्ग ने कहा कि जो भी स्कूल कॉलेज ऑफलाइन एग्जाम कराएगा उसे कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अगर कोई भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही करता है और उसकी शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *