भिलाई। विश्व कैंसर दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 मे डा.स्मृति पांडेय ने गर्भाशस्य व स्तन कैंसर पर महिलाओं को जागरूक किया। वही पुरुषों को विभिन्न कैंसर मुख व फेफड़ों के कैंसर के प्रति सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने विस्तृत जानकारी देते हुए कार्य शाला मे आए महिला एवं पुरूषों से दूसरो को भी इन रोगों के प्रारंभिक लक्षणों को बताकर शीघ्र जांच ओर निदान के प्रति जागरूक करने अपील किया। डा स्मृति पांडेय ने बताया कि महिला के स्तन कैंसर पर सेल्फ जांच महत्वपूर्ण है स्तनों के आकार मे परिवर्तन, गांठें ,सफेद या तरल पदार्थ का बहना होना आदि महिला चिकित्सक से सलाह लेवे वही गर्भाशस्य के कैंसर के प्रति पोथे मे दर्द, रक्त श्राव अत्याधिक होना प्रतिमाह माहवारी मे अधिक रक्तस्राव व कई कई दिन रहना बच्चे दानी की गांठ आदि के संबंध मे महिला रोग विशेज्ञ से सलाह व उपचार अवाश्यक है। बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से समाज के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। गुटखा, खैनी, सिगरेट, बीडी, एंव अन्य तंबाकू उत्पादों की मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कार्य शाला मे महिला सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ने महिलाओं के सफेद पानी आने की शिकायत एवं महावारी के अनियमित चक्र और स्तनों के गांठें पर विचार रखे। कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग की डा अर्चना पांडेय , फार्मासिस्ट स्मिता बागडे, श्रीमती पी स्वामी, श्रीमती दौपद्री साहू ,सहित मरीजों के साथ परिजन उपस्थित रहे।
विश्व कैंसर दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 मे गर्भाशय एवं स्तन कैंसर पर महिलाओं को जागरूक किया गया
