दो बच्चों की हत्या कर फांसी पर लटकी मां:​​​ म्यांर में लटके मिले तीनों के शव, घटना का कारण स्पष्ट नहीं

कांकेर। जिले के बासनवाही-मुसुरपुट्टा में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे। एक महिला ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटका दिया इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के नरहरपुर विकासखंड के मुसुरपुट्टा में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बासनवाही-मुसुरपुट्टा के एक मकान में दोपहर को दो बच्चों सहित एक महिला का शव फांसी से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इलाका काफी अंदरूनी होने के कारण पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। मरने वालों की पहचान भुनेश्वरी ध्रुव (28) पति चेतन ध्रुव और उसके दो बच्चे देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) के रूप में हुई है।पुलिस ने तीनों के शव नीचे उतरवा कर रखवा दिए हैं। तहसीलदार का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के समय महिला का पता चेतन ध्रुव खेत में काम करने के लिए गया था। उसके लौटने के बाद ही घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। बच्चों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *