राहुल गांधी का BJP पर हमला करते हुए कहा…हिंदुस्तान के सामने BJP और उसकी विचारधारा सबसे बड़ा खतरा…5 उद्योगपति मिलकर देश चलाएं, ऐसा होने नहीं देंगे

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। “देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।” एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है,  दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है। राहुल गान्धी ने कहा की वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है,  पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता। जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं। हिंदुस्तान की तरक्की गरीब,  मजदूर,  किसानों की देन है। राहुल गांधी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा। ये देश एक गुलदस्ते जैसा है। 


राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया। हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया। ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है,  ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं। आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की, गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया। “गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है। वनवासी भाई बहन वनोपज का संग्रहण कर रहे और उसका वैल्यू एडिशन भी कर रहे हैं। “बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है।” स्व सहायता समूह के माध्यम से लगातार रोजगार दिया जा रहा है। छग के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा। 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब,  हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे। “25-25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि – पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपया आम जन की जेब में पहुंचा है। “देश में मंदी जरुर रही है, पर छत्तीसगढ़ में नहीं।” राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9 हजार रुपये  प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रहे है। राहुल गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश में लगातार लोगों की जेब में पैसे पहुंचाएं गए हैं।” अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों तक राशि पहुंचाई गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *