पाटन। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क चौड़ीकरण होने के कारण अरसनारा पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमान मंदिर जद में आ गए। श्रद्धालुयों द्वारा नए मंदिर का निर्माण कार्य करवाया गया है।
उक्त मंदिर भक्तजनों के आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां पर श्री हनुमान जी की पुरानी मंदिर है। जिसमें दो मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा है एवं दोनों मंदिर के बीच मे माँ काली की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर की मान्यता इस अंचल के भक्तजनों का पूजा अर्चना से पता चलता है कि यहाँ जो भी भक्तगन अपनी मनोकामना को सच्ची भावना से लेकर आते हैं वह कार्य सफल होते हैं।
हनुमान जी के वार दिवस मंगलवार व शनिवार को भक्तजनों की बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिये उपस्थिति होता है। मान्यता है कि इस मंदिर में दैवीय शक्ति का वास है। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 05 फरवरी 2022 को विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना किया जाएगा। जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।
