परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद
कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया था परंतु सरकड़ा रेत खदान में अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है इसी को देखते हुए गामीणों ने पुनः जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की। पिछले दिनों 5 जनवरी 2022 को सरकड़ा में हो रहे अवैध रेत उत्खनन, अवैध परिवहन और चिन्हांकित खसरा की खुदाई नहीं कर किसी दूसरे जगह खुदाई करने को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के पास शिकायत किया गया था। शिकायत के बाद तुरंत खनिज अधिकारी अपने टीम के साथ जाँच में पहुँचे और पटवारी से सीमांकन करा कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ है। इसी के कारण आज सरकड़ा के 30 ग्रामीणों ने 134 ग्रामवासियों के हस्ताक्षर करा कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप का कार्यवाही की मांग की। जल्द कार्यवाही नही होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रूप से विरेन्द्र कुमार साहू, कुँवरसिंग निषाद, कुंजलाल दीवान, टिकेश्वर निषाद, संतोष साहू, कारसिंह दीवान, हीरू राम, श्रीराम निषाद, हेमसिंग, गुलाप दीवान, भोला राम, उमेन्द्र निषाद, तुलसीराम ,टंकेश्वर दीवान, नारद निषाद, पुन्नू राम दीवान, मुरली निषाद, डोमार निषाद, चेतन यादव, रामचंद्र पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
