रायपुर। माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सांसद राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। कुछ देर में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे।
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
