शहर के अंदर तेंदुआ की धमक से  रहवासी दहशत में ,,पहले भी पालतू जानवरों के शिकार के लिये शहर में दाखिल हो चुका है

गरियाबंद।  शहर के आसपास घूमने वाला जंगली तेंदुआ मंगलवार की रात जिला मुख्यालय में घुस आया था। जिला अस्पताल और उप जेल के पास घुमंतू मवेशियों को शिकार बनाने के लिए उस तेंदुए ने जमकर दौड़ाया है। इस घटनाक्रम का वीडियो फ़ुटेज उप जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अब तेंदुए के शहर में घुस आने की खबर से शहरवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले भी तेंदुआ शहर में देखा जा चुका है। इस बार तेंदुआ उप जेल एवं जिला अस्पताल के  सीसीटीवी में कैद हुआ जिसमे   तेंदुआ मवेशियों का शिकार करने उनके पीछे भाग रहा था। इसी दौरान जिला उप जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की ये हरकतें कैद हो गईं।रात में ड्यूटी पर तैनात जेल के संतरी अमरजीत के जानकारी के अनुसार   11 बजकर 55 मिनट के आसपास की घटना है । जब मजरकट्टा की ओर से कुछ मवेशियों के अचानक दौड़ने की आवाजें सुनाई दीं, तभी संतरी ने देखा तो मवेशियों के ठीक पीछे तेंदुआ था। और मवेशियों को शिकार के लिए दौड़ा रहा था। संतरी अमरजीत ने बताया कि तेंदुआ जिला अस्पताल के गेट की तरफ गया और कुछ ही देर बाद उधर से भी मवेशियो को दौड़ाते हुए जेल की तरफ लाया। मवेशी भाग गए तेंदुआ कुछ देर जेल के बाहर बैठा रहा और उसके बाद पीछे की तरफ निकल गया। अमरजीत ने बताया कि वह अचानक तेंदुए को देखकर घबरा गया था। उसने अपने बचाव के लिए अपनी राइफल भी तैयार कर ली थी। इस दौरान जेल का कुत्ता भी बहुत देर तक तेंदुए को भौंकता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *