भिलाई। 31 जनवरी की रात्रि गांधी नगर दीक्षित कालोनी सुपेला में निवास करने वाला परिवार अपने मकान में सो रहे थे । दूसरे कमरे में उनकी नाबालिक बेटी सो रही थी । रात्रि करीबन 02.30 बजे लड़की के मां बाप को यह एहसास हुआ कि बाहर का कोई आदमी घर पर आया है । थोड़ी देर बाद उनकी नाबालिक लड़की की चीखने चिल्लाने की आवाज आई । तब मां बाप लड़की के कमरे में गये देखा कि एक पड़ोस के मोहल्ले का लड़का लडकी से जबरदस्ती रहा है । मां बाप को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया । पीड़िता की मां ने उसकी रिपोर्ट दूसरे दिन सुपेला थाने में दर्ज कराई जो थाना सुपेला अपराध कमांक 88 / 2022 धारा 376 ( 2 ) ( एन ) , 450 भादवि , 4 , 6 पाक्सो एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बी . एन . मीणा के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर . के . जोशी के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी राजपाल उर्फ शिवम साहू पिता महेश साहू उम्र 19 साल निवासी वार्ड -5 गांधी नगर कोसानाला सुपेला आज दिनांक 02.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव उप निरी पवन देवांगन , सउनि खुशबू वर्मा , रजनीकांत दीवान , आरक्षक रजनेश तिवारी , कपिल चौधरी , सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा ।
