जिले के एक मात्र संग्रहण केंद्र कुंडेल भाठा में आज दिन भर पसरा रहा सन्नाटा

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद। जिले के एक मात्र संग्रहण केन्द्र कुंडेल भांठा में आज पूरी तरह से धान संग्रहण का कार्य ठप रहा।जिले के दूर दराज के प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति से संग्रहण केंद्र आये ट्रकों के पहिये थमे रहे।वही संग्रहण केंद्र में लेबरों के नही आने से धान परिवहन करने आये ट्रकों की प्रमुख मार्ग में जाम लगा रहा।मामले की जानकारी लेने हमारे प्रतिनिधि द्वारा संग्रहण केंद्र में प्रवेश की अनुमति चाही गई लेकिन मोके पर प्रवेश द्वार में ही मीडिया को अंदर जाने से मना कर दिया।संग्रहण केंद्र में सैकड़ो लेबर की कार्य नहीं होने व सन्नाटा पसरने को लेकर कुछ लोगो ने बताया कि संग्रहण केंद्र के सहायक प्रभारी के घर मे शोक का कार्य होने से सभी स्टॉप उनके घर मे शोक व्यक्त करने गए है व लेबरों को आज काम में नही आने लाउड स्पीकर से मुनादी की गई।
वही मोबाइल फोन से अमित चंद्राकर जिला विपणन अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने लेबरों द्वारा सार्वजनिक रूप से आज काम नही किये जाने के चलते काम बंद रहने की जानकारी दिया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा एक ओर समर्थन मूल्य में धान खरीदी को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिकता से चलाया जा रहा है।वही जिले के एक मात्र संग्रहण केंद्र कुंडेल भांठा में आज दिन भर सन्नाटा पसरे रहने से लोगो को खाशा मस्कत का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *