पाटन। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए साल 22-23का बजट आम जन के अनुकूल एव विकास का नया विश्वास लेकर आया है। दूरगामी दृष्टि एव दृढ़ संकल्प का बजट है। पांच राज्यो में चुनाव के बावजूद लोकलुभावन होने के बजाय अगले 25 साल में भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में लाया गया बजट है। यह तभी संभव है जब सरकार को खुद पर विश्वास हो, और देश की समस्याओं और उसके मर्म का अहसास हो। यही कारण है कि बजट में हर उस वर्ग पर नजर डाली गई है जिसके जरिये देश और भारतवासी विश्व के समृद्व देशों के साथ कदमताल कर सके। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बजट के माध्यम से राजनीति को एक नया स्वरूप दिए है तात्कालिक लाभ के बजाय आम जनता के जीवन मे बदलाव को महत्व दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में महिला सशक्ति करण की दिशा मे तीन बड़ी योजनाए मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य ओर सक्षम आंगनबाड़ी की घोषणा हुई है, युवाओ के रोजगार की दिशा में 60 लाख नई जॉब का वादा किया गया है, किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में 2.37 लाख करोड़ रु एमएसपी का किसानों के खाते में सीधा भुगतान, जीरो बजट खेती एव प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया है, गरीब परिवारो के लिए एक सत्र में 80 लाख मकान की स्वीकृति दी गई है पर दुर्भाग्य छत्तीसगढ़ की जनता का जिन्हें ये लाभ नही मिल पायेगा।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार द्वारा आम जानता के साथ लगातार वादा खिलाफी किया जा रहा है, महिला बहनों के साथ किया वादा शराबबंदी आज तक नही हो पाई, चिट फंड का पैसा आज तक नही दे पाई, दो साल का बाकी बोनस का पैसा अभी तक नही दिया गया, बेरोजगारों को 2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता का अता पता नही, भूमिहीन खेतिहर मजदूरो को घर एव बाड़ी देने का वादा धोखाधड़ी का शिकार हो गया। बुजुर्गो को 1500 रु प्रतिमाह पेंशन का वादा धरा का धरा रह गया। प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सहायिका, सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, पुलिस आदि विभिन्न वर्गों के साथ छल होने से कांग्रेस के कार्यकर्ता स्वयं हताश, निराश एव दिशाहीन हो गई है जिसके कारण ही इन्हें इतनी बड़ी बजट में कही कुछ दिखाई ही नही दे रही है।
