पाटन के भाजपाइयों ने किया केंद्रीय बजट का स्वागत…बजट में महिला सशक्तिकरण, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की सुविधा

पाटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख आवास निर्माण की घोषणा से गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में गरीब, कमजोर वर्ग के ‘अपने घर’ का सपना साकार हो रहा है। पक्के घर में गरीब परिवार भी सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहे l बजट के अनुसार 2022-23 में सरकार 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन धान-गेहूं खरीदेगी और अब समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। यह किसान हितैषी सरकार है l अन्नदाता के लिए इतनी चिंता करने के लिए प्रधानमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद है l यह ऐसा बजट है जो ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा देगा, मांग में तेजी लाएगा और एक मजबूत, खुशहाल व आत्मविश्वास से भरे भारत के लिए क्षमता का निर्माण करेगा।” बजट में महिला सशक्तिकरण, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की सुविधा,
रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) के लिए पर्याप्त राशि आवंटित की गई है।
यह बजट आत्मनिर्भर भारत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और लोगों के हित में सुधार के दृष्टिकोण पर सरकार के ध्यान को रेखांकित करता है l यह विकासोन्मुखी बजट है जिसमें नए भारत की ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया गया है।”

डिजिटल करेंसी एक क्रांतिकारी कदम है
जो देश की अपनी डिजिटल करेंसी को लान्च करना दूरदर्शी पीएम के नेतृत्व वाली सरकार का ये ऐतिहासिक फैसला है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डिजिटल मुद्रा अधिक मजबूत, कुशल, विश्वसनीय, भुगतान विकल्प की ओर ले जाएगी। इससे नकदी पर निर्भरता कम होगी।
आज संसद में पेश किए गए बजट के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पाटन विधान सभा क्षेत्र के तीनों मण्डल के भाजपाइयों ने बधाई प्रेषित करते हुए बजट का स्वागत किया है l इनमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमति हर्षा लोकमणि चंद्रकार, मोरजधवज मोनू साहू, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल, हरिशंकर साहू, विनय चंद्राकर महामंत्री मध्य पाटन, उत्तरा सोनवानी, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मण्डल, तेजेन्द्र पिपरिया दक्षिण मंडल, जितेंद्र वर्मा स्थायी सचिव भाजपा विधायक दल, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, पोसुराम निर्मलकर, किशोर साहू, अजय बघेल, धनराज साहू, दिलीप साहू, रामनारायण साहू, हर्ष भाले, दिनेश साहू, होरीलाल देवांगन, योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष, चंद्रकला यादव पार्षद, चंद्रिका साहू पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा, निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, रानी बंछोर, कुणाल शर्मा अध्यक्ष, नारद साहू अध्यक्ष, मोहन साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, लवण बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अखिलेश शर्मा, जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू, रेवती सोनकर, घनश्याम कौशिक, रवि सिन्हा, झरना साहू, भागवत सिन्हा, संजय वर्मा, देवानंद निषाद, कुलदीप, आशीष शर्मा, दामोदर चक्रधारी, सुरेंद्र वर्मा, दुलेश्वर साहू, सुरेश साहू, रमेश देवांगन, अनिल साहू, ज्योति साहू, परखत साहू, नागेंद्र कश्यप, बाबा वर्मा, राजकुमार मिश्रा, देवेंद्र साहू, सूलेंन साहू, देहरलाल साहू, कोमल चंद्राकर, जय वर्मा निर्मला वर्मा, टीकाराम देवांगन, महेंद्र यदु, गोलू चंद्राकर, संतलाल ठाकुर अशोक जैन, सुनील साहू सहित पाटन विधान सभा क्षेत्र के भाजपाईयो ने स्वागत किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *