तेलीगुंडरा में लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ

पाटन। ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा में विकास कार्य की भूमिपूजन किया गया।जिसके तहत 94 लाख रुपये से पानी टंकी का निर्माण व पाइप लाइन का निर्माण होगा।जिसका भूमिपूजन आज किया गया।इस कार्यक्रम में अथिति के रूपमे जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम,जनपद सदस्य दिनेश साहू,ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम,सरपंच मनीष पटेल उपस्थित थे।जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम ने कँहा की क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नये आयाम गढ़ रहा है देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी छत्तीसगढ़ का डंका बज रहा है मुख्यमंत्री सच्चे मायनों में छत्तीसगढ़ के सपूत हैं प्रदेश को नई ऊंचाइयों में ले जाने के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति एवं गौरव की रक्षा भी बखूबी की है।इसअवसर पर पंचगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *