पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच रेमन जांगड़े के साथ गाँव के दो लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
अमलेश्वर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात्रि 08.30 बजे के करीबन सरपंच रेमन जांगड़े अपने घर मे खाना बना रही थी। उसी समय गांव का प्रदीप बांधे और गोपी बांधे पूर्व मे हुये सामाजिक बैठक की बातो को लेकर दोनो एक राय होकर उसके घर गाली गलौज करते हुये घर के अंदर घुसकर मां बहन की अश्लील गालियां दे रहे थे। सरपंच द्वारा मना करने पर प्रदीप बांधे अपने हाथ मे रखे डण्डा से उनके ऊपर हमला कर दिए जिससे उनके बायें हाथ के भुजा में चोट लगी है। साथ ही जान से मारने की धमकी दिया गया है।। मना करने के बाद भी नही मान रहे थे, तब गांव के श्रीराम मारकण्डे, सत्यम जांगड़े एवं आसपास के लोग बीचबचाव करने आये, सरपंच पति यशवंत जांगड़े के साथ आये देवेन्द्र सतनामी को भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार किये एवं मारपीट करने को उतावले हो गये थे। सरपंच रेमन जांगड़े द्वारा अमलेश्वर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितो के ऊपर भादवि की धारा 292,323,34, 452 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई है।
