वैक्सीन लगवाने आये स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों से कोविड वैक्सीन का दोनों डोज लगवाने किया अपील

भिलाई-3। स्कूली छात्र -छात्राओं ने आज कोविड -19 वैक्सीन के दूसरे डोज लगवाया। सभी स्कूली बच्चों ने वैक्सीन लगवाने के बाद अपने से बड़े उम्र के जिन्होंने अभी तक कोविड का एक भी टीका नही लगवाया है उन सभी लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगाए क्योंकि इससे सुरक्षा बढती है।

भिलाई 3 कन्या शाला और उ मा विघालय चरोदा मे कोविड वैक्सीनेशन दूसरी डोज लगया जा रहा था। इस अवसर बीईईटीओ सैय्यद असलम व निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंदाकर ने बताया कि सेकंड डोज के लिए स्कूल की विधिवत प्लान किया गया। दो दिन पूर्व सूची तैयार किया गया। स्कूल से समन्वय करके पालको को सेकंड डोज लगाने भेजने सूचना दी गई। वही स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अपनी ए एन एम के माध्यम से घर घर जाकर सूचना भेजी गई। सैय्यदद असलम ने बताया कि इसके बावजूद छात्र छात्राओं को कोविड एप्रोपियर विहेवेयर का पालन करना होगा। तीसरी लहर मे अभी भी सावधानी एवं जागरूकता के साथ हमे समाज और लोगों को कोविड रोकथाम बचाव निदान पा सकते है। कार्यक्रम मे सभी ए एन एम सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ,श्रीमती ए दत्ता सहित शिक्षकों व स्वास्थ्य विभाग के गामीण स्वास्थ्य संयोजक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *