भाजपा किसान मोर्चा उतई मंडल के द्वारा 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मचांदुर धान खरीदी केंद्र पर मुख्यमंत्री के नाम सेवा सहकारी समिति प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया

उतईपूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल को नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांगो को लेकर प्रदेश भाजपा के निर्देश में पूरे राज्य में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा धान खरीदी केंद्र में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इस कड़ी में आज भाजपा उतई मंडल अंतर्गत ग्राम मचांदुर धान खरीदी केंद्र पर आज दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया एवं मुख्यमंत्री के नाम सेवा सहकारी समिति प्रबंधक श्री अश्वनी साहू को ज्ञापन सौंपा गया
निम्न मांग प्रमुख रूप से है
(1)–धान खरीदी की तिथि 15फरवरी तक बढ़ाया जाए !*
(2)–रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें!
(3)–असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुई कोई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए!
(4)–लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए* !
(5)–पिछले वर्ष की धाम की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करें
भाजपाइयों के द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरक्षण किया गया एवं किसानों से चर्चा किया गया प्रबंधक से धान के संबंध में अन्य जानकारी लिया गया मचांदुर धान खरीदी केंद्र में कुल पंजीकृत किसान 1584 कुल पंजीकृत रकबा 155.918 धान विक्रय कर चुके किसान 1313 धान विक्रय हेतु शेष 271 अनुमानित धान खरीदी मात्रा 57494.96 आज दिनाँक तक कुल धान खरीदी 45961.20 खरीदी हेतु शेष धान की मात्र 11533.76 प्रतिदिन धान आवक की मात्र 2500 किवंटल रहें है। इस अवसर पर प्रमुख रूप किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्रकार,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, उपसरपंच गजेंद्र साहू,नवाब खान,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,योगेश पटेल,शीत साहू,पवन चंद्रकार,पुष्पराज भारती,इकबाल खान,ओंकार साहू,भूषण साहू, दिलीप सैंडिल,रश्मि साहू,हेमचंद यादव,खोरबहरा साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *