पाटन। आज दिनांक 31जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी पाटन की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की विकासखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
आगामी 7 फरवरी से रूटीन टीकाकरण से छूटे 0से 2 वर्ष के बच्चों को बीसीजी, पेंटावेलेंट ,मीजल्स,रूबेला, आईपीवी, रोटावायरस, आदि टीके लगाया जाएगा।तथा गर्भवती माताओं को भी टेटनस का निर्धारित टीका लगाया जाएगा।
बैठक में एसडीएम पाटन श्री विपुल गुप्ता ने 15से 17 बर्ष के स्कूली छात्र छात्राओं के कोविड टीकाकरण के सेकंड डोज़ हेतु संबंधित स्कूलों में टीकाकरण सत्र आयोजित करने निर्देश दिए। 18से अधिक आयु के बचे हुए हितग्राहियों को ड्यू लिस्ट अनुसार प्रथम और द्वितीय डोज़ हेतु प्रेरित कर अतिशीघ्र पात्रता अनुसार कोविड टीकाकरण करने निर्देश दिये गए। बैठक में श्री प्रदीप महिलांगे एबीईओ पाटन, श्री कमल देवांगन शिक्षा विभाग पाटन, बीईटीओ श्री बी एल वर्मा, श्रीमती चंद्रकांता साहू,श्री सैयद असलम एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित थे
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की विकासखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक पाटन में सम्पन्न हुआ
