केन्द्र के समान महगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर शासकीय कर्मचारियों ने कालीपट्टी लगाकर किया कामकाज

  • 31 जनवरी तक माननीय मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अधिकारी कर्मचारी मांगेंगे न्याय-महेन्द्र साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर पाटन तहसील के समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने केन्द्र के समान 31 प्रतिशत महगाई भत्ता,सातवें वेतनमान पर गृहभाड़ा भत्ता एवं अन्य लंबित मांगो को लेकर शनिवार को काली पट्टी लगाकर कामकाज किया आंदोलन के दौरान 31 जनवरी तक कर्मचारी अधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके न्याय की मांग करेंगे । इस आंदोलन के तहत पाटन तहसील के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारीगण टिकेन्द्र वर्मा , कलम देवांगन,ध्रूव सिन्हा, जागेश्वर कुमार गौर,नंद लाल साहू, दिनेश शर्मा, जलेश्वर लाल वर्मा, सेवक राम वर्मा,ताराचन्द मेश्राम,लालाराम सिन्हा, चंद्रिका साहू, बी एल सिन्हा,जितेश कुमार वर्मा,नीलमणी वर्मा, यशवंत आडिल, गिरधर वर्मा, महेन्द्र कुमार साहू, नीलमणी चंदेल, नरेश साहू,प्रदीप चन्द्राकर,बिहारी साहू प्रवीण शर्मा,दीनदयाल वर्मा, गेंदलाल साहू,सहित संघ के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *