उतई(सतीश पारख)..…दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दुर्ग ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरीगारका के सरपंच पति शत्रुघ्न साहू के विरुद्ध शिकायत 78 साल के बुजुर्ग ग्रामीण बिसाहू राम गजपाल पिता स्व शिवचरण गजपाल ने जनदर्शन में कलेक्टर दुर्ग, एस पी व उतई थाना(मचांदूर चौकी) में की है।उन्होने अपने लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि सरपँच पति सत्रुघ्न साहू के द्वारा बार बार यह कहा जाता है कि तुम्हारा पैसा नही दूंगा जो करना है कर ले। साथ ही गाली गलौज कर रहा है।श्री गजपाल ने बताया कि उन्होंने सरपंच पति को 2007 में निजी कार्य हेतु एक लाख रुपये उधारी दिये थे।कुछ दिनों बाद ही उस समय पैसा लौटाने की बात सरपंच पति ने उदारता पूर्वक कही थी।लेकिन चौदह साल बीत जाने के बाद भी जब 9 जनवरी को गांव में ही बुजुर्ग ग्रामीण बिसाहू राम गजपाल ने अपनी एक लाख रुपये की मांग की तो धमकी भरे लहजे में कहा कि जो करना है कर ले। साथ ही भद्दी भद्दी गाली गलौज भी की है।आपका पैसा नही दूंगा।जिसकी लिखित शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर, एस पी दुर्ग व उतई थाने(मचांदूर चौकी) में की है।बुजुर्ग ने अपने आवेदन में कहा कि वे बहुत परेसान व दुविधा में है।कलेक्टर से निवेदन किया है कि सीघ्र इनके खिलाफ कार्यवाही किया जाए।
सरपंच पति के धमकी की शिकायत बुजुर्ग ग्रामीण ने कलेक्टर को जनदर्शन में की/उधारी राशि लेकर वापसी मांगने पर गाली गलौज/एक लाख का बड़ा मामला
