पाटन— विकासखंड के ग्राम पंचायत घुघवा (क )स्थित शाशकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शाला परिसर में बास्केटबॉल कोड का भुमिपूजन का आयोजन किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षालोकमणि चन्द्राकर थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ,,दीपक शर्मा
डाकेश्वरी धनकर ,राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षा चन्द्राकर ने विकास कार्य का भुमिपूजन कर पँचायत प्रतिनिधियो को ग्राम विकास हेतु बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओ को बनाए रखने हेतु उन्हें सुविधा मीले इस कारण जिला पंचायत निधि से विकास कार्य हेतु राशि लागू किया गया। वही ग्राम सरपँच लोकेश साहू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किये।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ,लोकेश साहू सरपँच ,उपसरपंच डालसिंग साहू ,तेजराम साहू,पँच लीलागर शर्मा ,गिरधारी साहू, हीरेंद्र देवांगन, हेमलता साहू पूर्व सरपँच ,राजेश वर्मा ,पुनीत भारती, शाला प्रचार्य जीवन लाल वर्मा, संकुल समंवयक खिलेश वर्मा, सन्तोष बघेल, बालाराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

