छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद द्वारा 28 से 31 जनवरी तक चलेगा ट्वीटरवार, कर्मचारी अधिकारी करेंगे काटी पट्टी लगाकर कार्य


लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रातीय आह्वान पर राज्य सरकार तक अपनी मागों को पहुचाने व पूर्ण कराने हेतु मौलिक अधिकार आदोंलन के स्वरूप ट्वीटरवार कर 100000 लाख ट्वीट करने व सोये शासन को जगाने की अपनी मुहिम पर 28 जनवरी से आदोंलन का आगाज कर दिया है। जिला संयोजक गरियाबंद से प्रदीप वर्मा द्वारा बताया गया कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों के मौलिक अधिकार मंहगाई भत्ता केन्द्र के समान एवं सातवे वेतनमान अनुसार गृहभत्ता स्वीकृति हेतु 12 जनवरी 2022 को जिला एवं विकासखण्डो में जिला संयोजक एवं ब्लॉक संयोजको के द्वारा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम 14 सूत्रीय मांग पत्र के मुद्दो को निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा गया था। शासन द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों के साथ किये जा रहे छल से कर्मचारी अधिकारी कॉफी आहत है। कर्मचारी अधिकारियो के जायज मांग को लेकर छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार के सुस्त रवैये एवं राजनितिक चालो से कर्मचारियों अधिकारी बार-बार लगातार छले जाने से पुनः एक बार आंदोलन के लिए मजबूर है। कर्मचारी अधिकारी शौक से आदोंलन नही करते बल्कि सरकार के छल कपट से आहत होकर मजबूरीवश कर्मचारी अधिकारी आदोंलन को अग्रेषित होना पडता है। कोरोना-19 काल को देखते हुए इस बार 28 से 31 जनवरी तक लगातर माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ के नाम ट्वीटर में रिट्विट कर अपनी मांगो को सरकार तक पहुचाने का प्रण लेकर आज आदोलन का आगाज गरियाबंद जिला मुख्यालय में प्रारंभ किया गया है। जिला गरियाबंद अंतर्गत जिला एवं विकासखण्ड के कर्मचारी अधिकारियो के माध्यम से शासन को लगातार ट्वीट करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही काली पट्टी लगाकर अपना विरोध प्रकट किया जा रहा है।
प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 14 सूत्रीय मांग पत्र के मुद्दो को निराकरण हेतु प्रमुख सचिव स्तरीय कमेटी को गठन 17 सितंबर 2021 को किया गया। कमेटी द्वारा आज तक किसी प्रकार के कार्यवाही नहीं किये जाने से कर्मचारी अधिकारियों में काफी रोश व्याप्त है कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा मौलिक अधिकारो के लेकर ट्वीटर आदोंलन एवं काली पट्टी लगाकर कार्य के विरोध स्परूप आदोंलन के संबंध में वर्चुवल माध्यम से प्रशिक्षण जिला एवं ब्लॉक संयोजको को दिया गया है।
उक्त वर्चुवल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह सयोजक मिश्री लाल तारक, जिला सचिव संतोष साहू, डी.के.पठौती ब्लॉक संयोजक छुरा, मनोज खरे, ब्लॉक संयोजक गरियाबंद, यशवंत कुमार साहू ब्लॉक संयोजक फिंगेश्वर, बहादुर लाल कश्यप, ब्लॉक संयोजक देवभोग, अयोध्या राम टांडया, ब्लॉक संयोजक मैनपुर मोतीलाल साहू, सोहन सेन, चन्दभुषण पटेल, रीना ध्रुवे गिरीराज वर्मा, गोपाल गिरी गोस्वामी, कन्हैया साहू, भगवान सिंह चन्द्राकर, जावेद खान, नरेश लक्कर, मनोज खरे डोरेश कुमार मेहरा, किशोर कुमार साहू, कृष्ण कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद शर्मा, तुकाराम साहू, खेमलाल यादव, डोमेन्द्र कुमार साहू, विनोद कुमार वर्मा, भोजराम साहू, अशोक मिश्रा, लाला राम देवांगन, खिलेन्द्र कुमार साहू, प्रशांत साहू, यशवंत साहू, टी.आर.धनकर, शोभाराम साहू, मयाराम जांगडे, शंकर लाल साहू, शिवमूर्ति सिन्हा, एन.के.वर्मा, बसंत त्रिवेदी एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *