प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर धनेंद्र साहू ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन हिरवानी जी के निधन की समाचार सुनकर मुझे काफी दुःख हुआ। हिरवानी ने साहू समाज सहित पूरे सर्व समाज के लिए आजीवन निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे। वे अपने कर्तव्य के प्रति काफी निष्ठावान रहे।
उनका व्यक्तित्व प्रतिभा से भरा रहा।उनका जाना पूरे छत्तीसगढ़ के साथ खुद के लिए अपूरणीय क्षति है।साहू ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए संकट की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *