खबर का असर:आखिरकार खनिज विभाग को करना ही पड़ा अवैध खनन पर कार्यवाही,पर सवाल अब भी बाकी

  • 2 जेसीबी और 5 ट्रेक्टर पर कार्यवाही,नवापारा(कोसमी)के सरपंच सड़क ठेकेदार के साथ मिलकर करवा रहे थे मुरूम की अवैध खुदाई

परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवापारा (कोसमी) के सरपंच द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध रूप से मुरुम का उत्तखनन कर सैकड़ो ट्रिप मुरुम ट्रैक्टर से परिवहन कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में खपा रहे थे।न्यूज़ 24 कैरेट ने अवैध उत्तखनन कर रॉयल्टी चोरी कर शासन प्रशासन को क्षति पहुंचाए जाने की खबर को प्राथमिकता से दिखाए थे।जिसके चलते आज जिला खनिज विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से उत्तखनन करते 2 जेसीवी मशीन व 5 ट्रेक्टर को अपने हिरासत में लेकर छुरा पुलिस थाना में अभिरक्षा में रखा है।खनिज विभाग की टीम के द्वारा दबिश देकर एक बड़ी कार्यवाही किये जाने से अवैध कारोबारियो में हड़कंप मचा मच गया है।

आपको बता दे की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत परपटपाली से सारगांव तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।जिसके लिए मोहम्मद फारुख वारसी को विभाग द्वारा ठेका दिया गया है।लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में चोरी का मुरूम उपयोग कर रहे है ।ठेकेदार द्वारा सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम पथर्री में दो जेसीबी और दर्जनों ट्रेक्टर लगाकर अवैध मुरूम खुदाई व परिवहन कर रहे थे।जिसमे ग्राम पंचायत के रौबदार सरपंच लेख राम ध्रुव सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा और ठेकेदार अवैध कार्य को खुलेआम प्रोत्साहन दे रहे है।जिस जमीन पर मुरूम की खुदाई हो रही है वो जमीन सरपंच लेख राम धुर्वा का है।जो अपने पद का दुरुपयोग कर व रौब दिखाकर खुद अवैध रूप से मुरूम खुदवाकर परिवहन करवा रहे है।यही हाल पूरे जिले भर में है जंहा सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदारो द्वारा अवैध मुरूम खुदाई व चोरी कर सड़क निर्माण के कार्यों में उपयोग कर रहे थे।जिससे शासन को लाखो करोड़ो रूपए की राजस्व की हानी हो रही थी।आखिरकार खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।लेकिन सवाल ये भी है की अवैध कार्य को अंजाम देने वाले ठेकेदार और नवापारा सरपंच के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी?इसे अब जनता भी जानना चाहता है।वही खबर प्रकाशन के बाद उक्त सरपंच द्वारा मीडिया के ऊपर भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया में फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे थे और अपने कृत्यों को छुपाने पत्रकारों के ऊपर एफआईआर कराने की धमकी भी दे रहे थे।क्योंकि सूत्र बताते है की पहले भी जिन पत्रकारों ने इस क्षेत्र के मामले और इनके कारनामों को उजागर कर आवाज उठाया था।उनके ऊपर षड्यंत्र कर फंसाने का प्रयास किया है और अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया है।जबकि जानकर बताते है की इस ठसनबाज सरपंच के कई ऐसे कारनामे है जो आज तक समाज के सामने नहीं आया है।जिस वजह सरपंच के हौसले इतने बुलंद है की सरपंच संघ की आड़ लेकर दबाने का प्रयास करता है और रौब झाड़ता है।इनके कैसे कई काले कारनामों की जानकारी मीडिया की हाथ लगी है जिसे बहुत ही जल्द समाज के सामने उजागर किया जाएगा।

वर्जन

घोघरा से परपटपाली तक सड़क का निर्माण हो रहा है।जिसमे ग्राम पथर्री से अवैध मुरूम खोदकर साइड सोल्डर में डाला जा रहा था।जिसकी हमे शिकायत मिला था।जिस पर हमने कार्यवाही किया है।जिसमे दो जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को जब्त कर कार्यवाही किया जा रहा है।

फागू राम नागेश ,जिला खनिज अधिकारी ,गरियाबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *