गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश, मोहलई के 100 से ज्यादा महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता


उतई ।गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने 26 जनवरी को दुर्ग ब्लाक के ग्राम मालूद ,बेलौदी, कोटनी एवं मोहलाई का भ्रमण किया। गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम मोहलई के 100 से ज्यादा महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता मंत्री ने सभी महिलाओं को कांग्रेस गमछा भेंट कर दी बधाई।
मंत्री ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र का लगातार दौरा कर यह देखना है कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह हो रहा है और आपके गांव के विकास के लिए और क्या क्या किया जा सकता है। कृषि एवं पशुपालन तथा रोजगारमूलक गतिविधियों के बारे में और क्या किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी से मिलने के बाद इस संबंध में लगातार निर्णय लिये जाते हैं तथा इसके क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। इस दौरान ग्राम कोटनी में सरपंच की मांगों पर मंत्री ने कार्यो पर स्वीकृति प्रदान किया ,ग्राम पंचायत मोहलाई में स्व सहायता समुह द्वारा मिनी राईस मिल का उद्घाटन किया गया।साथ ही ग्राम मोहलई में छता गढ़ मंदिर सौन्दरी करण हेतु 5 लाख देने की घोषणा, शौर्य समहू पुस्तकालय के 10 हजार सहित अन्य कार्यो की दी स्वीकृति।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख,सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन,जेल सनदर्शक भरत साहू,सरपंच कोटनी मनोज साहू,सरपंच मोहलाई खेमिन निषाद,उपसरपंच सहित ग्रामीण जन व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *