नव पदस्थ इंदा गांव थाना प्रभारी सतऊ राम नेताम ने अपनी प्राथमिकता लोगो से जुड़कर अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बताई,,

,,

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम इंदा गांव थाना में नव पदस्थ थाना प्रभारी सतऊ नेताम जीने थाना प्रभारी के रूप में थाना में प्रभार ग्रहण किया पूर्व में नेताम सिटी कोतवाली गरियाबंद में पदस्थ रहे तत्पश्चात उनके स्थानांतरण इंदा गांव थाना प्रभारी के रूप में हुआ इंदा गांव थाना में प्रभार लिया प्रभार ग्रहण करने के उपलक्ष में उनका स्वागतASI मोहन सिंह ठाकुर रामाधार मरकाम, भूषण बंधे, लक्ष्मी नारायण भोई, हुकुम सिंह नेताम, सीएस महेश्वरी, गोपेश्वर मरावी, रामेश्वर नेताम ने थाना प्रभारी का स्वागत किया प्रभार ग्रहण करते ही थाना प्रभारी सतऊ राम नेताम ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया की क्षेत्र में हो रहे अपराधों को नियंत्रण करना है एवं हमेशा जनहित के कार्य करते रहना है एवं पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच मित्रता का व्यवहार बनाए रखना हैं और हमेशा जन समस्या का निवारण करते रहना है और ग्रामीण क्षेत्र में कानून की जानकारी हमेशा देते रहना है और समाज एवं गांव में शांति व्यवस्था हमेशा बना रहे है यही हमारा उद्देश्य है सीधे लोगों से जुड़े रहना है एवं उनके समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करके क्षेत्र में शांति की व्यवस्था करना ही हमारा लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *