दुर्ग. कोरोना वायरस से बचाव हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग का राजेन्द्र पार्क, दादा-दादी, नाना-नानी पार्क को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया। शासन के आदेशनुसार निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देेश पर निगम के दोनों पार्क के अलावा निगम ने राजेन्द्र पार्क और चैपाटी में चाट-गुपचुप, एगरोल, चाय नाश्ता आदि लगाने वाले दुकानों को आज से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। राजेन्द्र पार्क व दादा-दादी नाना-नानी पार्क को खोले जाने की अलग से सूचना जारी की जाएगी। आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए निगम प्रशासन खेद व्यक्त करती है । तथा अपील करती है कि देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव का पूरा उपयोग करें। भीड़ से दूर रहें, सर्दी, खांसी बुखार वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें इत्यादि युक्ति अपनाएॅ ।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने आज नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु यह निर्णय लिया है कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित समस्त माॅल, चैपाटी, बाजार या अन्य स्थलों जहाॅ चाट-पकौड़ी, फास्ट फूडतथा अन्य खाद्य वस्तु विक्रय किया जाता है अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं उन्हें अग्रिम आदेश तक तत्काल बंद कराये जाने का आदेश प्रसारित किया गया है। इसके तहत् निगम आयुक्त श्री बर्मन के निर्देशानुसार राजेन्द्र पार्क, दादा-दादी-नाना-नानी पार्क, चैपाटी में संचालित दुकानों को बंद कराया गया है इसके अलावा स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैण्ड, मोती काम्पलेक्स चैक, फूल बाजार चैक, गांधी चैक, इंदिरा मार्केट, मान होटल रोड आदि में इस प्रकार के खाद्य पदार्थ विक्रय होता है उन्हें भी सूचित करने निर्देशित किया गया है। निगम आयुक्त श्री बर्मन ने निकाय क्षेत्र में स्थित छात्रावासों, तथा किराये पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवास खाली कराये जाने चिन्हित करने कहा गया है।
