धमतरी। गणतंत्र दिवस की पावन पर्व पर भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने ग्राम सलोनी के शासकीय माध्यमिक शाला,, सरस्वती शिशु मंदिर एवं कृषि सहकारी समिति सलोनी में बतौर मुख्यातिथि में उपस्थित होकर ध्वजा फहरा कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर अनीता ध्रुव भाजपा नेत्री ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारत के लिये सच्चे साहस का प्रतीक है जहाँ सैन्य परेड, सैन्य सामानों की प्रदर्शनी, भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय झंडे को सलामी और इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न संस्कृति, समाज, धर्म और भाषा के लोग सद्भावपूर्णं ढंग से एक साथ रहते हैं। भारत के लिये स्वतंत्रता बड़े गर्व की बात है क्योंकि विभिन्न मुश्किलों और बाधाओं को पार करने के वर्षों बाद ये प्राप्त हुई थी। बहु-संस्कृति स्वतंत्र भारत में जीने के लिये भारतीय लोगों को गर्व महसूस कराने के लिये इस दिन को हर वर्ष मनाया जाता है। वर्ष के उत्सव को यादगार और महत्वपूर्णं बनाने के लिये गणतंत्र दिवस को बहुत ही रंग-बिरंगे और आनन्दपूर्णं तरीके से मनाते हैं। उत्सव में शामिल लोगों के द्वारा राष्ट्र-गान गाया जाता है। ये उत्सव सभी भारतीयों को एक स्थान पर ले आने का कार्य करता है। इस अवसर पर स्कूली बच्चे, सोसायटी के संचालक मंडल सदस्य छबि लाल ध्रुव,, चुम्मन साहू,, अजय ध्रुव,, शेर सिंह ध्रुव,, श्याम लाल निषाद,, व्यवस्थापक गोपाल साहू,, आपरेटर शिव यादव सहित गणमान्य नागरिक सगुन राम साहू,, यशोदा बाई ध्रुव,, ईश्वरी ध्रुव,, गयत्री बाई साहू सहित उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने ध्वजा फहराया
