पाटन। विकासखण्ड ग्राम सेलूद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसे अज्ञात तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया है। गाँधीजी के प्रतिमा को खंडित किये जाने की खबर मिलते ही पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पाटन एवं थाना प्रभारी उतई को ज्ञापन सौप कर गांधी जी के प्रतिमा को खंडित करने वालो के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,प्रभात वर्मा ,खिलेश मारकंडे जनपद सदस्य,त्रिभुवन यदु उपस्थित थे।
सेलूद में अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा को किया खण्डित…दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग
