✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
छुरा… गरियाबंद जिले के छुरा नगर के स्व.पत्रकार को कल 23 जनवरी 2022 को जिले के पत्रकारों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा
ज्ञात हो कि 2011 में 23 जनवरी को छुरा के पत्रकार उमेश राजपूत की उनके ही निवास छुरा नगर में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था इस मामले में CBI जांच चल रहा है पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले में जांच अब तक पूरा नही कर पाई है और आज भी असल गुनहगार खुली हवा में बिंदास सांस ले रहे है फ्री घूम रहे है आज भी जांच और न्याय अधूरा है
इस मामले में असल गुनहगारो को सजा और मृत आत्मा को न्याय के लिए प्रदेश पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौप कर जल्द कार्यवाही की मांग करेंगे
प्रदेश पत्रकार यूनियन जिला इकाई ,,, गरियाबंद जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि देवभोग , मैनपुर , छुरा , फिंगेश्वर , गरियाबंद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व. उमेश राजपूत के
छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मशांति के लिए प्राथना करेंगे
