कोरोना वायरस के संबंध मे घबराने की आवश्यकता नहीं सावधानी बरतना सुनिश्चित करें-के. एल. चौहान

सीएसआर मद के सभी स्वीकृत निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश
अपने-अपने कार्यालयों में दस-दस पौधा लगाने अधिकारियों को दिये निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर
. कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई जिसमें, कलेक्टर के.एल. चौहान ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा किये गये उपायों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इससे बचाव के लिए सावधानी बरती जाय। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हमेशा साबुन से हाथ धोयें और आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने की समझाईश भी दें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाने पर जिला चिकित्सालय में इसके ईलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री चौहान ने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यालयों में कम से कम दस-दस पौधें लगाने सुनिश्चित करें। कांकेर नया बस स्टैण्ड में गढ़कलेवा संचालित करने के लिए व्यवस्था दुरूस्थ कर समूह के महिलाओं को प्रशिक्षण देने निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री चौहान ने समीक्षा करते हुए सीएसआर मद के सभी स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुपोषण अभियान के तहत् पोषण वाटिका जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिले में चलाये जाने वाले वजन त्यौहार अभियान को कोरोना वायरस के चलते स्थगित किया गया है, वजन त्यौहार को आगामी अप्रैल माह में संचालित की जाएगी। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मुनगा के पौधे तैयार करने कार्य योजना बनाकर सभी आश्रम छात्रावासों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराएं। समय सीमा की बैठक में समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में बनाये जाने वाले 114 नये गौठान का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किये। समीक्षा के दौरान समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बनाये गये गौठानों में शतप्रतिशत पैरादान कराने के लिए किसानों को प्रेरित किया जावे। अंतागढ़ विकासखण्ड के तहसील आमाबेड़ा तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराये। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मातला ’’अ’’ में पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराई जाये। समीक्षा के दौरान लीड बैक के मैनेजर को प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह कम से कम 01 हजार खाता खुलवाने निर्देशित किया। उन्होंने जिले के किसानों का शतप्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने अधिकारियों को निर्देश दिये। वित्तीय वर्ष 2020 के बिल व्हाउचर ट्रेजरी में 25 मार्च तक प्रस्तुत करने तथा सभी कर्मचारियों का कार्मिक संपदा डाटा शतप्रतिशत अनिवार्य रूप से अपलोड करने के लिए निर्देशित किये। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के सभी आवेदनो को शीघ्र निराकरण करायें।
कलेक्टर श्री चौहान ने जिले में बनाये जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यो को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के सीईओ को पंचायतवार राशन कार्डो का प्रत्येक माह सत्यापन करायें जिससे खूबचंद बघेल योजना के तहत हितग्राहियों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। बेरोजगारों का चयन कर लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर श्री चौहान ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों का बैठक लेकर मक्का, तिलहन, दलहन, साग-सब्जी की खेती के लिए प्रेरित किये जाने निर्देश दिये।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर आर.सी दुग्गा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर एम.आर. चेलक, सी.एल. मार्कण्डेय एवं आर.सी. वैद्य, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, एसडीएम अंतागढ़ सी.एल. ओंटी, एसडीएम पखांजूर निशा नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *