पाटन। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोपली में आज पंचायत में सरपंच के लिये हुए उपचुनाव में मंजू वर्मा सरपंच निर्वाचित हुईं। गौरतलब हो कि भाजपा उतई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फ़त्तेलाल वर्मा ग्राम पंचायत खोपली के सरपंच पद पर जनवरी 2020 में निर्वाचित हुए थे। जिसे धारा 40 के अंतर्गत बर्खास्त कर दिया गया था।
ग्राम पंचायत खोपली में सरपंच के रिक्त पद पर आज हुए उपचुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी उतई मंडल अध्यक्ष की पत्नी श्रीमती मंजू वर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी ताराचंद साहू को 672 मतों से पराजित कर सरपंच निर्वाचित हुई। मंजू वर्मा के सरपंच निर्वाचित होने पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू , लोकमणी चंद्राकर ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित सरपंच को बिना किसी कारण के सत्ता का दुरुपयोग कर पद से हटा दिया गया था। आज हुए चुनाव में जनता ने सत्ता के दुरुपयोग करने वालों को करारा जवाब दिया है।
