ऑनलाइन बुकिंग व घर पहुंच सेवा के बाद भी गैस एजेंसियों में भारी भीड़ जिला सहित प्रदेश में करोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर धारा 144 लागू ,किंतु करोना नियमों का पालन करने में ढिलाई…


उतई(..सतीश पारख)फोटो..रिसाली निगम क्षेत्र नेवई से लगा दुर्ग ग्रामीण विधान सभा का ग्रामीण किंतु शहरी हिस्सा में स्थिति इंडेन गैस एजेंसी डिपो में गैस सिलेंडर हेतु लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है ।ऑनलाइन बुकिंग व सिलेंडर की घर पहुंच सेवा के बाद भी डिपो में भीड़ देखते बनती है की जिला सहित प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बाद भी भारी भीड़ ..नियमों का पालन करवाने में जहां प्रशासन पंगु नजर आ रहा है वहीं आम जनता भी जान जोखिम में डालने को मजबूर है क्योंकि उन्हें तो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी है चाहे करोना हो या तूफान..किंतु क्या एजेंसी की कोई जवाबदारी नही बनती की वह सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करे वा जनता से करवाए।घर पहुंच सेवा में शायद लापरवाही ही हो सकती है की इन हालातो में भी लोगों की भीड़ सिलेंडर लेने जुटी हुई है।फोटो भी देखते बनता है की जनता में बहुतायत लोग ने मास्क भी नही लगाया हुवा है ।
जब प्रशासन सिर्फ कागजी आदेश जारी कर इतिश्री मान ले।प्रशासन में बैठे अधिकारी इसकी जमीनी हकीकत के परिपालन में लापरवाही बरते तो जनता पर ही संपूर्ण जवाबदारी छोड़ देना न्याय संगत नहीं ।क्योंकि अंततः जवाबदेही प्रशासन व प्रशासन में बैठे अधिकारियों की ही बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *