
बेमेतरा.जिला पंचायत बेमेतरा सभापति एवं प्रदेश संयोजक राहुल टिकरिहा ने समिति द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत कर निर्णय के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हें अवगत कराया। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए समिति राज्य शासन, जिला प्रशासन के साथ है। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार मंदिर में होने वाली बलि प्रथा पर रोक लगाई जा रही है साथ ही इस बार मेला का आयोजन भी नहीं की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि मंदिर में जन आस्था के अनुरूप बलि प्रथा को छोड़कर सभी अनुष्ठान कार्य होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यहां प्रतिदिन मंदिर के आसपस विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा सिद्धि मन्दिर के आस पास शराब का सेवन पर भी रोक लगाना चाहिये।

