500 मतों से जीत कर तीसरी बार सरपंच बने भुनेश्वर यादव


रोशन सिंह@उतई।त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में आज मतदान व परिणाम देर शाम घोषित हुए, उक्त पंचायत चुनावो में दुर्ग जिले का सबसे बड़े ग्राम पंचायत सिरसा खुर्द में भी सरपंच पद का उप चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें 4 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया ।
ग्राम सिरसा के पूर्व सरपंच भुनेश्वर यादव ने भी चुनाव में हिस्सा लिया और चश्मा छाप में चुनाव लड़कर लगभग 500 से अधिक मतों से विजय प्राप्त कर सरपंच निर्वाचित हुए।
मंत्री गुरु रुद्र कुमार के करीबी कार्यकर्ता माने जाने वाले भुनेश्वर यादव ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता व अपने विधायक गुरु रुद्र कुमार को दिया है ।कांग्रेस समर्पित भुनेश्वर यादव लगातार तीसरी बार सरपंच निर्वाचित हुए , उनकी पत्नी पुष्पा यादव भी वर्तमान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से सभापति हैं।
जिसका प्रभाव भी चुनाव में कारगर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *