पाटन. स्थानीय साहू जामगांव (आर) एवं परिक्षेत्रिय साहू संघ जामगांव के सैकड़ों लोग आज जनपद पंचायत के सीईओ मनीष साहू को ज्ञापन सौप कर सामुदायिक भवन निर्माण को प्रस्तावित स्थल में ही निर्माण करवाने की मांग किया है । ज्ञात हो कि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने जामगांव- आर में साहू समाज भवन निर्माण के लिये 5 लाख मंजूरी दी है । पंचायत के पिछले कार्यकाल में भवन निर्माण के लिये प्रस्ताव पारित हो चुका है। जनपद पंचायत पाटन ने 4 मार्च को ग्राम पंचायत के सरपंच एव सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि उक्त स्थल का चयन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कलेक्टर ने उक्त स्थल में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया है । अतः सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होना चाहिये । लेकिन वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व परिषद द्वारा लिये गए निर्णय एव शासन के आदेश को नही मानते हुए सामुदायिक भवन निर्माण को प्रारम्भ करने में विलम्ब किया जा रहा है। साहू समाज के पदाधिकारियों ने सीईओ को बताया कि वर्तमान सरपंच एव उनके साथी उक्त सामुदायिक भवन निर्माण में रोड़ा अटका रहे है। जबकि निर्माण के लिये सभी आवश्यक औपचारिकता निभाई जा चुकी है । समाज के लोगो ने कहा कि भवन निर्माण के लिये उक्त स्थल का चयन बहुत ही सोच विचार कर किया गया है उक्त भवन के निर्माण से सभी समाज के लोगों को कार्य करने में सहूलियत होंगी ।
