देवरीबंगला— स्थानीय गायत्री मंदिर चौक में रहने वाले लीलाधर देवांगन की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घरवालों के अनुसार युवती को रात 4:00 बजे के लगभग मिर्गी का दौर आया था देवरी पुलिस के अनुसार गायत्री मंदिर चौक में रहने वाले लीलाधर देवांगन के पुत्र कुलेश्वर देवांगन की पत्नी किरण साहू उम्र 25 वर्ष की मौत मिर्गी से हुई है। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान तथा नाक से खून भी बहा था। मृतिका का 2 वर्ष का पुत्र है। रात में घर पर मृतिका के पति के साथ ही सास एवं ससुर थे। शव का पंचनामा नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने किया। चे/ब/नवागाव निवासी मृतिका के पिता दिलीपकुमार साहू तथा माता मोतिन बाई ने बताया कि उनकी बेटी के साथ रात में मारपीट हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है तथा नाक से खून भी बहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका को सुबह देखा गया तो साड़ी में थी। किंतु बाद में शर्ट एवं लोअर पहना दिया गया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडीलोहारा भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
युवती की संदिग्ध हालत में मौत 3 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
