नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने पदयात्री के लिये पदयात्रा मार्ग में बदलाव

दुर्ग. रायपुर – दुर्ग मार्ग में निर्माण कार्यों के चलते पदयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से पदयात्रियों के सुविधा के लिये कलेक्टर अंकित आनन्द ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि 25 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि में पदयात्रा कर माँ बमलेश्वरी के दर्शन के लिये डोंगरगढ़ जाने श्रद्धालुओं के लिये मार्ग तय किया गया । जिसमें पॉवर हाउस से सुपेला के स्थान पर अब पावर हाउस अंडर ब्रिज से गैराज रोड होते हुए 32 बंगला के सामने से वाय शेप ब्रिज से गुजरेंगे इस मार्ग में पुलिस विभाग की डियूटी रहेगी एवं मार्ग की जानकारी के लिये संकेतक भी लगाये जायँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *