गरियाबंद कचना धुर्वा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना एक की मौके पर मौत दूसरा गम्भीर

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। इस नए वर्ष में गरियाबंद से ले कर देवभोग मार्ग पर लगतार हादसे ने छीनी कई जिंदगी। अभी अभी खबर आ रहा है आज फिर सड़क हादसा में एक व्यक्ति की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक ये घंटना कचनाधुर्वा मंदिर के आगे हुआ है जहाँ पिकअप के ठोकर से बाइक सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए ,,, एक व्यक्ति ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया दूसरा व्यक्ति अभी गम्भीर रूप से घायल है ,,,
मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस राहत बचाव के कार्य मे जुड़ गई है। घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भेज गया है।
इस दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जरा संभल कर चले ये रास्ता है जान लेवा है।
2022 लगते हीगरियाबंद से देवभोग मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें निकल कर आ रही है सड़क दुर्घटना में इस साल के साल की शुरुआत में ही कईयो ने अपनी जान गवाई है।

News24carate.com टीम की आप से अपील इस मार्ग पर ओवरटेक करना और जरा सा भी ध्यान हटाना खतरनाक साबित हो सकता है। अपनी सुरक्षा अपने हाथ है कृपया रोड नियमों का पालन करें हेलमेट अवश्य पहने घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *